चैतन्य महाप्रभु


प्राकट्य के कारण
श्री चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य के कारण

प्रेमरस निर्यास करिते आस्वादन।
राग मार्ग भक्ति लोके करिते प्रचारण।।
रसिक शेखर कृष्ण परम कल्याण
जाए दुई हेतु हेतै इच्छार उद्गम्।।

(चै.च. आदि चतुर्थ- 15-16)

श्री चैतन्य महाप्रभु के प्रकट होने के दो मुख्य कारण है-

  • प्रेमरस का आस्वादन
  • रागमार्ग भक्ति अर्थात् ब्रजभक्ति का प्रचार।

श्री गोलोक में भगवान कृष्ण राधा रानी को नित्य प्राप्त है फिर भी श्रीमतीराधा रानी कृष्ण के विरह में व्याकुल हो उठती है। राधारानी, भगवान कृष्ण की ह्लादिनी शक्ति है जोकि महाभाव में रहती है। राधा रानी मादनाख़्या महाभाव सर्वोच्च भाव में स्थित रहती है। श्रीकृष्ण गोलोक में सोचने लगे कि मुझे भी इस भाव का आस्वादन करना है लेकिन राधा बने बिना इस भाव का आस्वादन नहीं हो सकता। इसलिए कृष्ण, श्री राधा भाव और कांति अंगीकार करके श्री चैतन्य महाप्रभु बन गए।

दूसरा कारण है- रागानुगा भक्ति का प्रचार ।

श्रीकृष्ण विचरने लगे कि मेरे अतिरिक्त अन्य कोई ब्रजप्रेम का दान नहीं कर सकता।

(चै.च. आदिलीला 26)
युग धर्म प्रवर्तन हय अंश हैते।
आमा बिना अन्य नारे ब्रजप्रेम दिते।।

मेरा पूर्ण अंश युगावतार युग धर्म की स्थापना कर सकता है किंतु मेरे अतिरिक्त ब्रजप्रेम का दान और कोई नहीं कर सकता।

श्री चैतन्य महाप्रभु युगावतारी नहीं है। युगावतार तो कृष्ण का एक पूर्ण अंशमात्र है। युगावतार का उद्देश्य युगधर्म की स्थापना करना होता है। कलियुग का युगधर्म है नाम संकीर्तन। श्री चैतन्य महाप्रभु के अवतार का उद्देश्य युगधर्म की स्थापना नहीं है। यह कार्य तो उनका एक अंश भी कर सकता है लेकिन ब्रजप्रेम कृष्ण के अतिरिक्त और कोई दान नहीं कर सकता। श्रीकृष्ण इस प्रेम का दान करने एवं रागानुगा भक्ति का प्रचार करने धरा पर आए।

श्रीरूप गोस्वामी जी भक्तिरसामृत सिंधु में साधना भक्ति के दो प्रकार बताते है ।

  • वैधी भक्ति
  • रागानुगा भक्ति
(चै .च .मध्यलीला 8-226)
विधि मार्गे ना पाइये व्रजे कृष्णचन्द्र

वैधी भक्ति श्रीकृष्ण चंद्र की प्राप्ति नहीं करा सकती। इसके द्वारा वैकुंठ में श्रीलक्ष्मी नारायण की प्राप्ति होती है। केवल रागानुगा भक्ति के द्वारा ही श्रीकृष्ण भगवान की प्राप्ति संभव है। श्री चैतन्य महाप्रभु उसी रागानुगा भक्ति का प्रचार करने के लिए आये है।

कॉपीराइट © 2020 - www.gbps.life - सभी अधिकार सुरक्षित
SWTPL द्वारा डिजाइन और होस्ट किया गया

pic pic pic pic